एंकर प्रीति सक्सेना के सौजन्य से लगे रक्तदान शिविर में 103 यूनिट रक्त संग्रह, मानव सेवा का अनोखा संदेश

---Advertisement---

अजय सिंह (चिंटू) | उजला दर्पण, जयपुर |एंकर प्रीति सक्सेना ने अपने जन्मदिवस को समाज सेवा के नाम समर्पित करते हुए इस वर्ष भी मानव कल्याण की एक प्रेरणादायी पहल की। जयपुर के राजा पार्क, गली नंबर 3 स्थित राम मंदिर परिसर में उनके सौजन्य से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 103 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। यह रक्त विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए उपयोग किया जाएगा, जिससे कई परिवारों को जीवनदान की नई उम्मीद मिलेगी।

प्रीति सक्सेना पिछले 15 वर्षों से अपने जन्मदिन को सेवा कार्यों के लिए समर्पित करती आ रही हैं। इस बार भी उन्होंने उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला यह प्रभावी शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर हवा महल के सांसद रामचंद्र बोहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। शिविर का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर होने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया।

सुबह 10 बजे से शुरू हुआ रक्तदान का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। शिविर में जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट हस्तियों की सक्रिय मौजूदगी रही, जिनमें सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, राजस्थान BJP के प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, पूर्व जयपुर महापौर ज्योति खंडेलवाल और पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल शामिल रहे। सभी अतिथियों ने प्रीति सक्सेना के सेवाभाव और सामाजिक दायित्व की भावना की सराहना करते हुए कहा कि वह समाज के लिए प्रेरणा का मजबूत स्तंभ हैं।

प्रीति सक्सेना ने रक्तदाताओं, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा— “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, और जरूरतमंदों को जीवन देने से बड़ा कोई जन्मदिन नहीं।”

यह आयोजन न केवल मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बना, बल्कि समाज में जागरूकता, सहानुभूति और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment