भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष पर प्राणघातक हमला, आरोपी अब तक फरार

---Advertisement---

जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा पर हुए प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से आरोपियों की तलाश लगातार जारी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।

मामले को लेकर उजला दर्पण समाचार पत्र के मध्यप्रदेश स्टेट हेड द्वारा घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम से टेलीफोन पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है तथा आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है तथा स्थानीय नागरिकों ने भी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घमापुर थाना पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment