डॉ. अल्केश चतुर्वेदी से लेखक एवं फिल्ममेकर अंकित सेन की सौजन्य भेंट

---Advertisement---

डॉ. अल्केश चतुर्वेदी से लेखक एवं फिल्ममेकर अंकित सेन की सौजन्य भेंट

पुस्तक ‘ब्रेकअप अच्छा है’ की भेंट, महाकौशल महाविद्यालय के स्टूडियो, फिल्म मेकिंग एवं डिजिटल क्रिएशन पर हुआ विमर्श

जबलपुर। अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा एवं शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अल्केश चतुर्वेदी जी से लेखक, फिल्ममेकर एवं उजला दर्पण समाचार पत्र मध्यप्रदेश के स्टेट हेड अंकित सेन ने सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर अंकित सेन ने स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं जीवन-दर्शन से प्रेरित अपनी पुस्तक ‘ब्रेकअप अच्छा है’ डॉ. अल्केश चतुर्वेदी को सादर भेंट की। पुस्तक के वैचारिक पक्ष, लेखन और प्रेरणास्रोतों को लेकर भी चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान फिल्म मेकिंग, डिजिटल क्रिएशन तथा महाकौशल महाविद्यालय में स्थापित स्टूडियो की उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं पर सार्थक विमर्श हुआ। विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, फिल्म निर्माण और डिजिटल माध्यमों से जोड़ने के विषय पर भी विचार साझा किए गए।

डॉ. अल्केश चतुर्वेदी ने महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों और रचनात्मक गतिविधियों की संभावनाओं के संदर्भ में अपने विचार रखे। साथ ही भविष्य में इस दिशा में किए जा सकने वाले प्रयासों एवं योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

यह सौजन्य भेंट साहित्य, शिक्षा और सृजनात्मकता के समन्वय की दिशा में एक सकारात्मक संवाद के रूप में रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment