स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की सक्रियता से स्वच्छता अभियान को मिल रही गति, शहर के वार्डों से मुख्य मार्गों तक सफाई योद्धा मुस्तैद
जबलपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने निगम अमले का निरंतर प्रयास, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई
जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों एवं प्रमुख मार्गों पर निरंतर सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में स्वास्थ्य अधिकारी श्री अभिनव मिश्रा की सक्रियता और सतत निगरानी के साथ स्वच्छता अमला पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। उनके मार्गदर्शन में सफाई योद्धा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई कार्य कर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
स्वच्छता के प्रति स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा की सक्रियता का असर निगम के मैदानी अमले की कार्यप्रणाली में भी दिखाई दे रहा है। सफाई कर्मचारियों की टीमें वार्डों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर सफाई अभियान चलाकर कचरे का निष्पादन कर रही हैं। वहीं, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने और गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है।
स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए केवल निगम का प्रयास पर्याप्त नहीं है, बल्कि नागरिकों की सहभागिता भी उतनी ही आवश्यक है। दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों से अपने संस्थानों के बाहर डस्टबिन रखने तथा आम नागरिकों से कचरा निर्धारित कचरा गाड़ियों में ही डालने की अपील की जा रही है। साथ ही सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा के नेतृत्व में स्वच्छता अमले और सफाई योद्धाओं का निरंतर मैदानी प्रयास इस बात को रेखांकित करता है कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक उत्तरदायित्व है। शहर को स्वच्छता के उच्च मानकों तक पहुँचाने के लिए निगम प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय आवश्यक है।
स्वच्छ जबलपुर, स्वस्थ जबलपुर का संकल्प तभी साकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर इसमें सहभागी बनेगा।










