जब बैंक में कलेक्टर बने बुजुर्ग महिला के ‘गिनती बाबू’

---Advertisement---

अंबिकापुर। जिला सहकारी बैंक बतौली में औचक निरीक्षण के दौरान एक ऐसा भावुक और आत्मीय क्षण देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। बैंक से रुपए निकालने पहुंची बुजुर्ग किसान महिला फूलमनी ने कलेक्टर विलास भोसकर पर इतना भरोसा जताया कि रुपए मिलते ही उनकी ओर नोट बढ़ाकर बोलीं, “ले ना गिन दे कलेक्टर बाबू।”

कलेक्टर ने महिला से बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी ली और पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं होती। महिला ने संतोष जताते हुए कहा कि अब आसानी से पैसा मिल जाता है। इसके बाद उनकी सहज और निश्छल बात ने पूरे माहौल को आत्मीयता से भर दिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बैंक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ग्राहकों से संवाद किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह दृश्य प्रशासन और जनता के बीच विश्वास की एक सुंदर तस्वीर बनकर सामने आया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment