हड़ताल समाप्त होते ही सफाई व्यवस्था बहाल करने मैदान में उतरा भोपाल नगर निगम, महापौर-कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया श्रमदान

---Advertisement---

हड़ताल समाप्त होते ही सफाई व्यवस्था बहाल करने मैदान में उतरा भोपाल नगर निगम, महापौर-कलेक्टर और निगमायुक्त ने किया श्रमदान

10 नंबर मार्केट में अधिकारियों ने स्वयं संभाली सफाई की कमान, नागरिकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित शहर देने का संकल्प

भोपाल। नगर पालिक निगम भोपाल द्वारा शहरवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही नगरीय व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वर्षा, विकास कार्यों एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत, संधारण और रेस्टोरेशन के साथ आवश्यकतानुसार सड़कों का पुनर्निर्माण भी कराया जा रहा है।

वहीं, नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होते ही निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को पुनः पटरी पर लाने के लिए सक्रियता दिखाई। महापौर श्रीमती मालती राय, कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा एवं निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने हड़ताल समाप्त होने के तत्काल बाद 10 नंबर मार्केट पहुंचकर स्वयं श्रमदान किया और सफाई अभियान में सहभागिता निभाई।

इस पहल के माध्यम से निगम प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि शहर की स्वच्छता केवल कर्मचारियों अथवा निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। वरिष्ठ अधिकारियों का स्वयं मैदान में उतरकर श्रमदान करना सफाई व्यवस्था को गति देने के साथ निगम अमले का मनोबल बढ़ाने वाला कदम है।

शहर की स्वच्छता, सुगम आवागमन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अब निगम प्रशासन के सामने चुनौती है कि सफाई व्यवस्था को नियमित एवं प्रभावी बनाए रखते हुए सभी वार्डों में स्वच्छता अभियान की निरंतरता सुनिश्चित की जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment