पीर बोधी स्थित डिस्पोजल रूम में 2 मजदूरों की मौत

---Advertisement---

रोहतक पीरबोधी स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के डिस्पोजल रूम में रखे केमिकल में देर रात ब्लास्ट हो गया। जिसके चलते दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। ठेकेदार ने 400 लीटर केमिकल मंगवाया था। घटना रात लगभग 1:00 बजे के करीब हुई। फिलहाल प्रशासन घटना के कारणों की जांच करने में जुटा हुआ है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है।

पीर बोधी डिस्पोजल तक बरसाती नाले की पाइपलाइन की सफाई तथा मरम्मत का काम पिछले दो महीने से चल रहा था और ठेकेदार ने पाइपलाइन की टूट की मरम्मत के लिए 400 लीटर केमिकल मंगवाया हुआ था। जो पीरबोधी डिस्पोजल के एक कमरे में रखा हुआ था। डिस्पोजल पर कार्यरत बिहार के रहने वाले प्रेमनाथ और यूपी के रहने वाले धर्मबीर रात को सोने के लिए इस कमरे में गए थे। जहां पर यह केमिकल रखा हुआ था। रात लगभग 1:00 बजे अचानक कमरे में ब्लास्ट हो गया जिसके चलते प्रेमनाथ व धर्मवीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भिजवा दिया गया है। फिलहाल पुलिस में जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं। वही इस मामले में मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने इनके रहने की व्यवस्था नहीं की थी इस वजह से उन्हें केमिकल वाले रूम में सोना पड़ा। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है और उत्तर प्रदेश के रहने वाले धर्मवीर के तो तीन बच्चे हैं, अब वह उनके परिवार को कैसे पाल पाएंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी और उन्होंने मौका मुआयना करने के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस का कहना है कि जिस तरह के भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment