30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा: बंटवारा, नामांतरण और फौती प्रकरण में कार्रवाई के बदले मांग रहा था घूस, निजी कार्यालय में रंगे हाथ गिरफ्तार

---Advertisement---

30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा: बंटवारा, नामांतरण और फौती प्रकरण में कार्रवाई के बदले मांग रहा था घूस, निजी कार्यालय में रंगे हाथ गिरफ्तार

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की नटेरन तहसील में लोकायुक्त भोपाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी संदीप यादव को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि पारिवारिक भूमि के बंटवारा, नामांतरण और फौती प्रकरण में कार्रवाई करने के बदले पटवारी रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत का सत्यापन कराने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई, जिसके बाद गुरुवार को लोकायुक्त टीम ने आरोपी को उसके निजी कार्यालय में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते ही दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment