जबलपुर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाने निगमायुक्त का जोर, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

---Advertisement---

जबलपुर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाने निगमायुक्त का जोर, अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

जबलपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम आयुक्त की अध्यक्षता में निगम के समस्त अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट, आवश्यक और समयबद्ध दिशा-निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने शहर के प्रत्येक वार्ड और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जनसमस्याओं के निराकरण में नहीं हो देरी

बैठक में नागरिकों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सक्रियता से कार्य करें।

‘कचरा गायब नहीं होता, उसकी जगह बदलती है’ का संदेश

स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ नागरिकों की आदतों में बदलाव लाने पर भी विशेष जोर दिया गया। ‘कचरा गायब नहीं होता, उसकी जगह बदलती है’ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों को कचरा निर्धारित कचरा वाहनों में देने तथा सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम का उद्देश्य केवल शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करना नहीं, बल्कि नागरिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता को स्थायी आदत बनाना है। निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करते हुए जबलपुर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment