आयुक्त के अथक प्रयासों और सक्रियता से स्वच्छता अभियान को मिल रही नई गति
जबलपुर। नगर निगम आयुक्त के अथक प्रयासों और सतत सक्रियता के चलते शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर जनजागरूकता लगातार बढ़ रही है। स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में प्रशासनिक प्रयासों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है, जहां बड़ी संख्या में नागरिक अपना सिटीजन फीडबैक दर्ज कर शहर की स्वच्छता रैंकिंग को मजबूत करने में सहभागी बन रहे हैं।
शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं जागरूक नागरिक समूह स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। नागरिक फीडबैक दर्ज करने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक सहभागिता को महत्वपूर्ण आधार माना जाता है और यही सहभागिता शहर की रैंकिंग तय करने में निर्णायक भूमिका निभाती है। आयुक्त की सक्रिय मॉनिटरिंग और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता से जबलपुर को देश के स्वच्छतम शहरों की सूची में शीर्ष स्थान दिलाने की उम्मीद और मजबूत हुई है।
नगर निगम द्वारा शहरवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपना फीडबैक दर्ज कर इस स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाएं और जबलपुर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने के संकल्प को साकार करें।
आयुक्त के अथक प्रयासों और सक्रियता से स्वच्छता अभियान को मिल रही नई गति










