स्वच्छ वायु की ओर जबलपुर की गौरवपूर्ण उड़ान, सुलभ संस्था ने दी हार्दिक बधाई

---Advertisement---

स्वच्छ वायु की ओर जबलपुर की गौरवपूर्ण उड़ान, सुलभ संस्था ने दी हार्दिक बधाई

 

जबलपुर। स्वच्छता की सुगंध और निर्मल वायु की ओर निरंतर बढ़ते जबलपुर ने एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त कर जबलपुर ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है।

 

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर नगर निगम जबलपुर को सुलभ संस्था के मध्यप्रदेश चेयरमैन रंजीत झा एवं वाइस चेयरमैन रवि शंकर शर्मा ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक स्थान या पुरस्कार नहीं, बल्कि जबलपुर की जागरूक जनता, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और स्वच्छता से जुड़े प्रत्येक कर्मयोगी के सतत प्रयासों का गौरवपूर्ण प्रतिफल है।

 

नगर निगम के अंतर्गत संचालित सुलभ शौचालयों में स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ शहर केवल सड़कों और भवनों से नहीं, बल्कि नागरिकों की स्वच्छ सोच और सामूहिक संकल्प से आकार लेता है।

उन्होंने जबलपुरवासियों से आत्मीय अपील की कि स्वच्छता को केवल अभियान न मानें, बल्कि इसे अपने जीवन का संस्कार बनाएं। सार्वजनिक स्थलों, सुलभ शौचालयों एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, ताकि जबलपुर की हवा भी निर्मल रहे और शहर की सुंदरता भी निरंतर निखरती रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment