कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने छात्रवृत्ति के लंबित आवेदन तत्काल सत्यापित करने के दिए निर्देश

---Advertisement---

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने छात्रवृत्ति के लंबित आवेदन तत्काल सत्यापित करने के दिए निर्देश

सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा अन्य माध्यमों से यदि छात्रवृत्ति संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं तो संबंधितों पर होगी कार्रवाई.
__________________________________

कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने डीन मेडिकल कालेज, सभी प्राचार्यों तथा छात्रवृत्ति के नोडल अधिकारियों को छात्रवृत्ति के लंबित प्रकरण तत्काल सत्यापित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को पात्रता के अनुसार हर वर्ष छात्रवृत्ति दी जा रही है। इसके लिए आनलाइन आवेदन दर्ज किया जाता है। वर्ष 2024-25 तथा वर्ष 2025-26 के अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के 1102 तथा जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के 329 छात्रवृत्ति के आवेदन नोडल संस्थाओं में लंबित हैं। इन आवेदन पत्रों का सत्यापन करके पोर्टल पर जानकारी दर्ज न करने के कारण पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो पा रहा है। शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय के सभी नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य तत्काल शेष आवेदन पत्रों को सत्यापित करें। यदि कोई अशासकीय संस्था समय पर आवेदन पत्र सत्यापित नहीं करेगी तो संस्था के मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सभी प्राचार्य और नोडल अधिकारी लंबित आवेदनों का निराकरण करके विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का भुगतान कराएं। सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा अन्य माध्यमों से यदि छात्रवृत्ति संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं तो संबंधित कालेज के प्राचार्य और नोडल अधिकारी को इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाएगी। अप्रिय स्थिति से बचने के लिए तत्काल सभी लंबित आवेदन पत्रों का सत्यापन करें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

#Rewa #रीवा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment