मिलावट की आशंका पर पैक्ड दूध का सैंपल भोपाल भेजा, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

---Advertisement---

मिलावट की आशंका पर पैक्ड दूध का सैंपल भोपाल भेजा, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

 

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाजार में बिक रहे खुले और पैक्ड दूध की मिल्क टेस्टिंग किट के माध्यम से मौके पर जांच की गई।

 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार जांच के दौरान खुले दूध के लिए गए सैंपलों में किसी प्रकार की मिलावट नहीं पाई गई। वहीं, पैक्ड मिल्क के एक सैंपल में आंशिक मिलावट की आशंका सामने आई। इसके बाद करमेता स्थित जैन डेयरी से दूध का सैंपल लेकर विस्तृत परीक्षण के लिए भोपाल भेजा जा रहा है।

 

अधिकारी ने बताया कि भोपाल से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग के इस अभियान से दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर बाजार में निगरानी और सख्त किए जाने का संकेत मिला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment