दो डेयरी संचालकों पर जुर्माना, प्रतिबंधित पॉलिथीन पर भी कार्रवाई; मिलावटखोरों को कड़ा संदेश

---Advertisement---

दूध में मिलावट पर नगर निगम का हंटर, डेयरियों पर छापा; अब लैब रिपोर्ट खोलेगी शुद्धता की पोल

 

दो डेयरी संचालकों पर जुर्माना, प्रतिबंधित पॉलिथीन पर भी कार्रवाई; मिलावटखोरों को कड़ा संदेश

 

जबलपुर। शहरवासियों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए डेयरियों पर औचक छापेमार कार्रवाई की। नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल के नेतृत्व में निगम और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने संभाग क्रमांक 3 एवं 4 में अभियान चलाकर नरेंद्र डेयरी, मदर डेयरी, पूजा डेयरी और न्यू पूजा डेयरी का निरीक्षण किया।

 

कार्रवाई के दौरान दूध और पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अब जांच रिपोर्ट तय करेगी कि जनता की थाली तक पहुंच रहा दूध वास्तव में शुद्ध है या मिलावट का खेल चल रहा है।

 

निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी पाए जाने पर दो डेयरी संचालकों पर ₹4,000 का स्पॉट फाइन लगाया गया। वहीं प्रतिबंधित सिंगल-यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया।

 

नगर निगम ने स्पष्ट संकेत दिया है कि जनता की सेहत से खिलवाड़, मिलावटखोरी और नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट में यदि खाद्य पदार्थ मानकों पर खरे नहीं उतरे, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

इस अभियान में नगर निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, धर्मेन्द्र राज, अर्जुन यादव, पोलाराव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक एवं निगम की टीम शामिल रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment