जल प्रदाय और सीवरेज परियोजनाओं के उन्नयन के लिए जबलपुर को 314 करोड़ की सौगात निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार की सतत मॉनिटरिंग, दूरदर्शी योजना और अथक प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

---Advertisement---

जबलपुर।
जबलपुर शहर के लिए जल प्रदाय एवं सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने लगभग 314.18 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है। इस उपलब्धि के पीछे जबलपुर नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार की निरंतर मॉनिटरिंग, योजनाबद्ध कार्यशैली, विभागीय समन्वय और दिन-रात किए गए सतत प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है।

आयुक्त श्री अहिरवार ने शहर की वर्तमान आवश्यकताओं के साथ वर्ष 2040 की भावी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल प्रदाय एवं सीवरेज व्यवस्था के विस्तार का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कराया। लगातार मंत्रालय और राज्य शासन स्तर पर समन्वय, तकनीकी प्रस्तुतिकरण और योजनाओं की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप जबलपुर को यह बड़ी सौगात प्राप्त हुई है।

परियोजना के अंतर्गत 64.18 करोड़ रुपये की जल प्रदाय योजना तथा 250 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना स्वीकृति के लिए चयनित हुई है। इससे शहर में 31.75 किलोमीटर नई वितरण पाइपलाइन, 5 नए ओवरहेड सर्विस रिजर्वायर, 2.51 किलोमीटर फीडर नेटवर्क का निर्माण होगा तथा लगभग 1 लाख 13 हजार 926 नए घरेलू नल कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके बाद जल प्रदाय व्यवस्था लगभग 2.90 लाख घरेलू कनेक्शनों तक विस्तारित हो सकेगी।

साथ ही 4969 स्मार्ट मीटर और पीएलसी-एससीएडीए प्रणाली के माध्यम से जल प्रदाय व्यवस्था की रियल टाइम मॉनिटरिंग और संचालन को आधुनिक बनाया जाएगा।

शहर के विकास को नई गति देने वाली इस उपलब्धि को नगर निगम प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। यह सौगात केवल वित्तीय स्वीकृति नहीं, बल्कि निगमायुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार के नेतृत्व, सतत परिश्रम, दूरदर्शी सोच और विकास के प्रति समर्पित कार्यशैली का प्रतिफल भी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment