निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार सुबह-सुबह पहुंचे सड़क पर, सिविल लाइन से डुमना एयरपोर्ट चौक तक विकास और स्वच्छता कार्यों का लिया जायजा

---Advertisement---

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार सुबह-सुबह पहुंचे सड़क पर, सिविल लाइन से डुमना एयरपोर्ट चौक तक विकास और स्वच्छता कार्यों का लिया जायजा

जबलपुर। शहर की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सुबह-सुबह शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल लाइन क्षेत्र से इलाहाबाद बैंक चौराहा होते हुए डुमना एयरपोर्ट चौक तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने स्वच्छता, उद्यान, लोककर्म, पेयजल, विद्युत एवं हरियाली से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी नियमित रूप से फील्ड में उपस्थित रहकर कार्यों की मॉनिटरिंग करें और विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराएं।

 

निगमायुक्त ने निर्देशित किया कि शहर में कहीं भी कचरे के ढेर, मलबा अथवा अनुपयोगी सामग्री सड़कों के किनारे दिखाई नहीं देना चाहिए। स्वच्छता कार्यों को नियमित, प्रभावी एवं बेहतर ढंग से संचालित किया जाए तथा पेयजल, विद्युत और हरियाली से संबंधित व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए।

 

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित जबलपुर के निर्माण के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और इसमें नागरिकों का सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment