अभद्र भाषा बोलने वाले कक्काजी हों या दद्दा जी—महिलाओं से सबके सामने माफी मांगें! 😡
कर्तव्य पर तैनात महिला अधिकारियों-कर्मचारियों पर कथित अभद्र टिप्पणी से मातृ शक्ति संगठन नाराज
महिला आयोग से संज्ञान लेकर जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग
शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रही महिला अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रति किसान नेता द्वारा की गई कथित अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मातृ शक्ति संगठन ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए इसकी घोर निंदा की है।
संगठन का कहना है कि ये महिलाएं किसी व्यक्तिगत विवाद का हिस्सा नहीं, बल्कि अपने शासकीय दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं। कर्तव्य पर तैनात महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करना उनकी व्यक्तिगत गरिमा के साथ-साथ शासकीय सेवा में कार्यरत महिलाओं के सम्मान और मनोबल को भी प्रभावित करता है।
लोकतंत्र में किसी भी अधिकारी के निर्णय या कार्यप्रणाली से असहमति व्यक्त करने का अधिकार सभी को है। लेकिन विरोध और अभद्रता के बीच मर्यादा की स्पष्ट सीमा होती है। पद या निर्णय से असहमति हो सकती है, लेकिन उसके आधार पर किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत एवं अशोभनीय टिप्पणी को उचित नहीं ठहराया जा सकता।
आज महिलाएं प्रशासन, पुलिस, सेना, न्यायपालिका और शासन-व्यवस्था सहित हर क्षेत्र में पूरी निष्ठा और साहस के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। ऐसे में कर्तव्य पर तैनात महिला कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है, उन्हें अपमानित करना नहीं।
मातृ शक्ति संगठन ने कहा कि नारी सम्मान केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमारे शब्दों और व्यवहार में भी दिखाई देना चाहिए।
संगठन ने महिला आयोग से पूरे मामले का संज्ञान लेकर तथ्यों की जांच और नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
और सवाल सीधा है—
कक्काजी हों या दद्दा जी, अगर महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ है तो सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी क्यों नहीं मांगते?
विरोध कीजिए, सवाल पूछिए, आंदोलन कीजिए—लेकिन महिलाओं के सम्मान की कीमत पर नहीं।
मातृ शक्ति संगठन का स्पष्ट संदेश—
“महिलाएं जब राष्ट्र निर्माण के लिए कर्तव्य की अग्रिम पंक्ति में खड़ी हों, तब उनके सम्मान की रक्षा करना केवल महिलाओं की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है।” 🇮🇳🙏
#KisanAndolan
#CMMadhyaPradesh
#CollectorSeoni
#SPSeoni
#MahilaSashaktikaran
#MahilaAyog










