EOW ने जानकारी मांगी तो किया ब्लैकलिस्ट

---Advertisement---

लेप्रोस्कोपी मशीन-उपकरणों का ठेका, जाली दस्तावेज से लिया

EOW ने जानकारी मांगी तो किया ब्लैकलिस्ट

 

मप्र के सरकारी अस्पतालों में लेप्रोस्कोपी यूनिट और इसके उपकरण, बेडशीट, स्टुल, गद्दे-अस्पताल बेड, एग्जामिनेशन टेबल, ड्रेसिंग ट्रॉली, स्ट्रेचर टाइप-2, मोटराइज्ड आईसीयू बेड आदि की खरीदी-सप्लाई में लंबे समय तक चले साठगांठ का खुलासा हुआ है। दरअसल, डिसेंट मेडिकल इक्विपमेंट सिस्टम्स प्रावलि को मप्र पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कारपोरेशन (एमपीपीएससीएल) ने लेप्रोस्कोपी यूनिट और इसके उपकरण सप्लाई करने का टेंडर दिया। जबकि मेसर्स इनलाइन मेडिकेयर को अस्पतालों में मरीजों के उपयोग के लिए फर्नीचर आदि सप्लाई का काम दिया। डिसेंट मेडिकल इक्विपमेंट सिस्टम्स प्रावलि ने काम लेने के लिए जाली कागज़ लगाकर टेंडर ले लिया। जाली कागज़ लगाने वाले से कारपोरेशन ने लगभग 50 करोड़ रुपए की खरीदी भी कर ली। लेकिन जिम्मेदारों ने कागज़ों की छानबीन टेंडर देते समय नहीं की। दोनों से 70-75 करोड़ रुपए की खरीदी की गई है।

> मैंने अभी ज्वाइन किया है। सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि प्रदेश के लिए अच्छा काम किया जा सके। जांच और इंस्पेक्शन में कम समय लगे इसका भी समाधान करेंगे।

– अवि प्रसाद, एमडी, एमपी पीएसी

एल

>

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment