कलेक्टर का बड़ा एक्शन: एक साथ चार पटवारी निलंबित, जमीन खरीदी में गंभीर अनियमितताओं का आरोप

---Advertisement---

कलेक्टर का बड़ा एक्शन: एक साथ चार पटवारी निलंबित, जमीन खरीदी में गंभीर अनियमितताओं का आरोप

 

बैतूल। आमला तहसील में शासकीय नियमों की कथित अनदेखी और भूमि क्रय-विक्रय में अनियमितताओं के मामले में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित पटवारियों में आनंदराव मोहबे, सुरेंद्र मस्की, नितेश पवार और सागर राठौर शामिल हैं। चारों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

 

मामला आमला मेन रोड स्थित व्यावसायिक भूमि से जुड़ा है। जांच में आरोप सामने आया कि आवश्यक शासकीय अनुमति के बिना भूमि का आवासीय प्रयोजन के लिए डायवर्जन किया गया तथा करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि कथित तौर पर संबंधित पटवारियों के रिश्तेदारों के नाम खरीदी गई। इससे शासन को लाखों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी के रूप में राजस्व हानि होने की बात जांच में सामने आई है।

 

तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, आमला द्वारा की गई जांच में भूमि अभिलेख, क्रय-विक्रय प्रक्रिया और आवश्यक अनुमतियों की पड़ताल की गई। जांच प्रतिवेदन में नियमों के उल्लंघन के तथ्य सामने आने के बाद चारों पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। अधिकारियों के अनुसार जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए।

 

इसके बाद कलेक्टर ने चारों पटवारियों को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच में अब भूमि खरीद, संबंधित कर्मचारियों की भूमिका, शासकीय अनुमतियों और शासन को हुई राजस्व क्षति की विस्तृत पड़ताल होगी। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment