श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा सस्थान की ओर से सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में जयपुर अजमेर, में 11 सिलाई मशीन वितरण की गई
संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष युगल किशोर नेहवारिया ने बताया कि समाज के भामाशाहों के सहयोग से 11 मशीन वितरण की गई, संस्थान की ओर से 121 सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का लक्ष्य रखा गया है। जयपुर के बाद अजमेर में 02 सिलाई मशीन वितरण की गई और अब अलवर, सीकर, टोंक, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा में अतिशीघ्र सिलाई मशीन वितरण की जायेगी।
संस्थान के संरक्षक ललित सक्सेना जी ने बताया कि अगले चरण के लिए 10 सिलाई मशीन भामाशाह के सहयोग से प्राप्त हो गयी है। आपको बतादे की
संस्थान महिलाओं के उत्थान व विकास व रोजगार के लिए समय समय पर कार्यक्रम करती रहती है जिससे न सिर्फ महिलाओं का सर्वांगीण विकास होगा साथ ही साथ एक आदर्श समाज का भी निर्माण हो सकेगा।
संस्थान जरूरत मंद बच्चों के स्कूल, कालेज की फीस व कापी किताब भी उपलब्ध कराते हैं
संस्थान जरूरत मंद महिलाओं को सिलाई मशीन का प्रशिक्षण नलिनी फाऊंडेशन की ओर से नि शुल्क कराया जाता है जरूरत मंद महिलाओं को पेन्शन भी देती है। होली के त्योहार पर जयपुर की अलग अलग जगह पर रंग गुलाल, पिचकारी, व मिष्ठान वितरण किया गया, इसी प्रकार दीपावली पर भी जयपुर की कच्ची बस्ती में मिष्ठान वितरण किया गया था। श्री चित्रगुप्त बाल हितकारी सेवा सस्थान की ओर से समय समय पर जयपुर की कच्ची बस्ती में भोजन प्रसादी भी वितरण करतीं हैं। संस्थान का मेन उद्धेश्य महिलाओं के ऊत्थान के लिए कार्य करना है एवं जरूरत मंद परिवारों का सहयोग करना, संस्थान की ओर से दीपावली की दौज पर जयपुर के सभी आराध्य भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के मन्दिर पर एक यात्रा ले जा कर महाआरती की जाती है। संस्थान श्री चित्रगुप्त नवयुवक समिति के परिचय सम्मेलन व सामुहिक विवाह समारोह के कार्य में सहयोग करती है।
महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आगे आया कायस्थ समाज
by Umang Mathur
Published On: May 15, 2024 9:04 am

---Advertisement---








