24 घंटे में कभी भी खुल सकते हैं बरगी बांध के गेट, नर्मदा तटों पर बढ़ा खतरा

---Advertisement---

24 घंटे में कभी भी खुल सकते हैं बरगी बांध के गेट, नर्मदा तटों पर बढ़ा खतरा

जबलपुर। बरगी बांध में लगातार बढ़ रही पानी की आवक ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। जलस्तर और मौसम की स्थिति को देखते हुए बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं। गेट खुलते ही नर्मदा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की संभावना है।

 

16 अगस्त की रात 8 बजे बरगी बांध का जलस्तर 420.45 मीटर दर्ज किया गया। बांध की जल उपयोगी क्षमता 2576 एमसीएम यानी 81 प्रतिशत है, जबकि पानी की आवक 744 क्यूमेक बनी हुई है।

 

गेट ऑपरेशन मैनुअल के अनुसार बांध का जलस्तर 421 मीटर तक रखा जाना प्रस्तावित है। वहीं जलभराव क्षेत्र में मौसम विभाग के वर्षा पूर्वानुमान और संभावित बारिश को देखते हुए आगामी 24 घंटे के दौरान बांध से पानी की निकासी किए जाने की संभावना जताई गई है।

 

नर्मदा तटों पर विशेष सतर्कता

 

बांध के गेट खोले जाने के बाद नर्मदा नदी में पानी का प्रवाह अचानक बढ़ सकता है। इसका असर घाटों और नदी के तटीय क्षेत्रों पर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों से नर्मदा घाटों और तटीय इलाकों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

 

बांध के जलद्वार खोलने से पहले संबंधित क्षेत्रों में वायरलेस मैसेज और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्रसारित की जाएगी। नागरिकों से अपील है कि वे नदी के किनारे जाने से बचें और प्रशासन की चेतावनी को गंभीरता से लें।

 

आगामी 24 घंटे नर्मदा तटवर्ती क्षेत्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment