स्वतंत्रता दिवस पर भारत माता की आरती, राष्ट्रभक्ति से गूंजा वातावरण
जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्रीधरा फाउंडेशन, मध्य प्रदेश राज्य मानवाधिकार संगठन एवं विवेकानंद केंद्र के पदाधिकारियों के सहयोग से भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। शाम 5 बजे तीन ओंकार प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं हनुमान चालीसा पाठ किया गया। शंखनाद के उद्घोष के साथ भारत माता की आरती संपन्न हुई, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक भाव से ओतप्रोत हो उठा।
कार्यक्रम में श्रीधरा फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अभिषेक श्रीवास्तव, मध्य प्रदेश राज्य मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री अंकित सेन, विवेकानंद केंद्र से सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री वेद प्रकाश शर्मा, श्री विनय जी, श्री अनिकेत गौरैया, श्री संदीप जी एवं श्री इंद्रजीत चौहान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
आयोजन में श्री अशोक कुमार श्रीवास्तव जी, श्री गोपाल सिंह जी, श्री विश्वकर्मा जी, एडवोकेट श्री सुभाष शुक्ला जी, श्री वर्मा जी, श्री सभा राज सिंह जी, श्री चौहान सर जी, श्री ओ.पी. श्रीवास्तव जी एवं श्री आर.एन. वर्मा जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
भारत माता की आरती एवं जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा। उपस्थितजनों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।










