कठौंदा PM ई-बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने दिए निर्देश
जबलपुर के कठौंदा स्थित PM ई-बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण कर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सुविधाओं एवं संचालन का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ई-बस में सवार होकर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, बस के संचालन तथा चार्जिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली गई।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों से ई-बसों की चार्जिंग व्यवस्था, संचालन प्रक्रिया और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन, समयबद्ध संचालन और बेहतर यात्री सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। चार्जिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली में भी निरंतर सुधार करते हुए ई-बस सेवा के सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
जबलपुर में आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वच्छ, सुविधाजनक और पर्यावरण हितैषी सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से प्रदूषण कम करने और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
#लोकनिर्माणसेलोककल्याण #लोक_निर्माण_विभाग










