मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : राईट टाउन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, पोषण आहार वितरण की ली जानकारी

---Advertisement---

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : राईट टाउन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, पोषण आहार वितरण की ली जानकारी

 

जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने राईट टाउन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, विधायक डॉ. अभिलाष पांडे एवं नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज भी मौजूद रहे।

 

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या, उनकी उपस्थिति, उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार, टेक होम राशन के वितरण तथा बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में संबंधित कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की।

 

मंत्री ने यह भी जाना कि पात्र बच्चों एवं हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ नियमित रूप से पहुंच रहा है या नहीं। उन्होंने पोषण आहार वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

इस अवसर पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

जनविश्वास अभियान का उद्देश्य

 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण कर शासन की योजनाओं और सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना तथा शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के माध्यम से बाल पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और महिला-बाल विकास से जुड़ी सेवाओं की जमीनी स्थिति को समझने का प्रयास किया गया। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment