आयुक्त के प्रयासों से जन विश्वास शिविर मार्ग हुआ चकाचक, विशेष स्वच्छता अभियान से बदली तस्वीर

---Advertisement---

आयुक्त के प्रयासों से जन विश्वास शिविर मार्ग हुआ चकाचक, विशेष स्वच्छता अभियान से बदली तस्वीर

 

जबलपुर। नगर पालिक निगम जबलपुर के आयुक्त के प्रयासों से शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में निरंतर प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में जन विश्वास शिविर मार्ग पर विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान निगम के स्वच्छता मित्रों ने मार्ग की सघन सफाई कर उसे कचरा-मुक्त बनाया। सफाई व्यवस्था बेहतर होने से आम नागरिकों की आवाजाही भी सुगम हुई।

 

आयुक्त के निर्देशन में चल रहे स्वच्छता अभियानों का उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना है। निगम की टीम द्वारा नियमित सफाई और निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है।

 

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। नागरिकों के सहयोग से जबलपुर को स्वच्छता में नंबर-1 बनाने का संकल्प साकार किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment