सादगी, कर्मनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण की मिसाल बने आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार

---Advertisement---

जबलपुर। नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जनसेवा का वास्तविक स्वरूप सादगी, सतत निरीक्षण और धरातलीय कार्यशैली में निहित है। वीआईपी प्रोटोकॉल से दूरी बनाते हुए उन्होंने सामान्य वाहन से लगभग पाँच घंटे तक शहर का मैराथन निरीक्षण किया और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आईएसबीटी, दमोहनाका, वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट सहित विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। शहर को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के संकल्प के तहत उन्होंने 15 सितंबर तक निर्धारित वृक्षारोपण लक्ष्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

 

महापौर एवं आयुक्त के मार्गदर्शन में जबलपुर को ‘ग्रीन सिटी’ के रूप में विकसित करने की दिशा में ‘अशोक वाटिका’ और ‘सीता वाटिका’ जैसी पौराणिक थीम पर आधारित आकर्षक उद्यान विकसित किए जा रहे हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शहर की सांस्कृतिक पहचान को भी सशक्त बनाएंगे।

 

नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार की सादगीपूर्ण कार्यशैली, निरंतर मैदानी उपस्थिति और जनहित के प्रति समर्पण यह सिद्ध करता है कि विकास केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि नेतृत्व की सक्रियता, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से गति प्राप्त करता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment