जनसुनवाई में त्वरित राहत, नियम विरुद्ध निर्माण पर निगम की बड़ी कार्रवाई

---Advertisement---

जबलपुर। नगर निगम जबलपुर की साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने लगभग 80 नागरिकों की समस्याएं स्वयं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही राहत प्रदान की। सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, राजस्व, कॉलोनी, अतिक्रमण, संपदा तथा स्वच्छता से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई के दौरान चांडाल भाटा क्षेत्र से जुड़े नागरिकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता से सुना गया। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनसुनवाई स्थल पर चाय तथा कांच की बोतलों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी की गई, जिससे जनसेवा और सुशासन के प्रति नगर निगम की प्रतिबद्धता दिखाई दी।

शिकायत के दो घंटे के भीतर कार्रवाई

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निगमायुक्त के निर्देश पर सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड (नेहरू नगर) में बिना अनुमति एवं नियम विरुद्ध संचालित दो दुकानों और एक व्यावसायिक भवन को सील कर दिया गया।

यह कार्रवाई बाजार, अतिक्रमण, भवन शाखा तथा अग्निशमन विभाग के संयुक्त दल द्वारा की गई। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जनसुनवाई के माध्यम से त्वरित सुनवाई, शीघ्र समाधान और नियमों के प्रभावी पालन की दिशा में नगर निगम जबलपुर की सक्रिय कार्यशैली एक बार फिर सामने आई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment