आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से शुरू होगा एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’

---Advertisement---

एक लाख दीपों से जगमगायेगा गौरीघाट जबलपुर

 

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से शुरू होगा एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’

राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। जिले में इस अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम से होगा।

 

गौरीघाट में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शाम 7 बजे एक साथ 1 लाख दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस आयोजन को व्यवस्थित और भव्य स्वरूप देने संपूर्ण गौरीघाट को 50 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 2-2 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए 10 विभागों को 5-5 सेक्टर में दीप प्रज्वलन का संपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

 

“आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, राजस्व विभाग, जिला पंचायत, नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन मंडल अधिकारी, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, महाकौशल कॉलेज तथा कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को 5-5 सेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्यक्रम का प्रभारी अधिकारी नगर निगम के उपायुक्त स्वास्थ्य संभव अयाची को बनाया गया है।

 

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें गौरीघाट में सेक्टरों की मैपिंग, लाइनिंग और दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था शामिल है।

 

CM Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान

#JansamparkMP #jabalpur

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment