आधुनिक मशीनों से कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई का प्रदर्शन

---Advertisement---

आधुनिक मशीनों से कलेक्ट्रेट परिसर की सफाई का प्रदर्शन

हाईप्रेशर और वेट एंड ड्राई मैक्नाइज क्लीनिंग मशीनों का किया गया प्रदर्शन

जबलपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में गुरुवार को आधुनिक सफाई मशीनों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हाईप्रेशर मशीन तथा वेट एंड ड्राई सिंगल डेस्क मैक्नाइज क्लीनिंग मशीन के माध्यम से परिसर की साफ-सफाई कर उनकी कार्यक्षमता का प्रदर्शन किया गया।

 

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अपर कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर एवं अपर कलेक्टर रविशंकर राय के साथ आधुनिक मशीनों से की जा रही सफाई का जायजा लिया। अधिकारियों ने मशीनों की कार्यप्रणाली, सफाई की गुणवत्ता और इनके उपयोग से होने वाले समय एवं श्रम की बचत की जानकारी ली।

 

पारंपरिक सफाई के साथ आधुनिक तकनीक पर जोर

 

आधुनिक मशीनों के उपयोग से बड़े परिसरों में सफाई कार्य को अधिक व्यवस्थित, तेज और प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है। कलेक्ट्रेट जैसे प्रमुख शासकीय परिसर में मशीन आधारित सफाई व्यवस्था को बढ़ावा देने का उद्देश्य स्वच्छता के स्तर को बेहतर बनाए रखना और आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाना है।

प्रदर्शन के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मशीनों के संचालन और उपयोग की प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रशासन की ओर से स्वच्छता व्यवस्था में तकनीकी साधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment