राजस्व वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमल आनंद को जोन क्रमांक 8 के संभागीय अधिकारी के रूप में पदोन्नति

---Advertisement---

राजस्व वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान के लिए कमल आनंद को जोन क्रमांक 8 के संभागीय अधिकारी के रूप में पदोन्नति

जोन क्रमांक 9 में राजस्व निरीक्षक के रूप में कमल आनंद के कार्यकाल के दौरान उनके अथक परिश्रम, लगन और कार्यकुशलता से राजस्व वसूली में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। उनके कार्यकाल में जो राजस्व नगर निगम के जोन क्रमांक 9 को प्राप्त हुआ, वह पूर्व में इस जोन के इतिहास में दर्ज नहीं हुआ था। उनके प्रयासों से राजस्व में 100 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो उनकी कार्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण है।

इसी उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धि को देखते हुए कमल आनंद को जोन क्रमांक 8 के संभागीय अधिकारी के रूप में पदोन्नति दी गई है।

उनकी इस पदोन्नति एवं उल्लेखनीय उपलब्धि पर उजला दर्पण समाचार पत्र परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे इसी समर्पण, निष्ठा एवं कर्मठता के साथ अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होते रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment