लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में शामिल होंगे.
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह शुक्रवार 14 अगस्त को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शहर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह अभियान के तहत शुक्रवार की सुबह 10 बजे से नगर निगम जबलपुर के जोन क्रमांक-5 के सभी वार्डों का एवं जोन क्रमांक-12 के वार्ड क्रमांक-23 में भ्रमण करेंगे।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत विजय नगर स्थित अग्रसेन मंडपम में आयोजित उद्यमियों से संवाद के कार्यक्रम में तथा शाम 7 बजे मानस भवन में आयोजित अमर शहीदों को सुरमयी भावांजली “याद-ए-वतन” में शामिल होंगे
Rakesh Singh #JansamparkMP
#Jabalpur










