प्रख्यात वायलिन वादक मैसूर मंजूनाथ बने संस्कार भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष

---Advertisement---

जयपुर, विश्व प्रसिद्ध वायलिन वादक और संगीतज्ञ मैसूर मंजूनाथ को संस्कार भारती का अखिल भारतीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वह तीन वर्षों तक इस पद पर रहेंगे। उनके साथ, अभिनेता और निर्देशक नीतीश भारद्वाज (मुंबई), कला विशेषज्ञ हेमलता एस मोहन (रांची), और वरिष्ठ संस्कृति कर्मी रवींद्र भारती (जयपुर) अखिल भारतीय उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। सुरबहार वादक अश्विन दलवी (जयपुर) को अखिल भारतीय महामंत्री बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त, अभिजीत गोखले (दिल्ली) अखिल भारतीय संगठन मंत्री, रवि बेडेकर (नासिक), निलांजना रॉय (कोलकाता), अनुपम भटनागर (दिल्ली), आशुतोष अडोनी (नागपुर), संजय चौधरी, सुभाष चंद्र अग्रवाल (आगरा) कोषाध्यक्ष और श्रीपाद जोशी (उज्जैन) सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

संस्कार भारती भारतीय कला और संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के लिए कार्यरत संगठन है। इसकी बैठकों में भारतीय कला दृष्टिकोण के आधार पर योजनाओं और कार्यक्रमों का नियोजन होता है। देशभर में कलाकारों और कला संस्थानों के साथ मिलकर कला शिक्षा, समीक्षा, नीति निर्धारण और विभिन्न कला विधाओं को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाता है।

इस बैठक में विशेष चर्चा यह हुई कि विभिन्न कला विधाओं के प्रचार के लिए नगरों में कला सर्कल और चर्चा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। फरवरी में बेंगलुरु में हुए अखिल भारतीय कला साधक संगम की उपलब्धियों की समीक्षा भी की गई। साथ ही, इस वर्ष का भरतमुनि सम्मान दो कला विधाओं – मंचीय कला और भारतीय भाषाओं में साहित्य – को प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को 1,51,000 रुपए, एक प्रतीक चिन्ह, और प्रशस्ति पत्र दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

संस्कार भारती द्वारा चेन्नई के आईआईटी परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय रंगोली कार्यशाला, जिसमें 20 राज्यों के 934 प्रतिभागियों ने भाग लिया, की भी समीक्षा की गई। ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे।

भारत की कला और संस्कृति की वैश्विक उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए, स्लाविक और बाल्टिक देशों के प्रकृति पूजक समुदायों के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान का आयोजन हुआ। पोलैंड के सांस्कृतिक दल के सदस्यों के हरिद्वार में वंशावली लेखन का कार्य भी संपन्न हुआ।

कश्मीर घाटी में कला साधकों का सम्मान और कारगिल शौर्य यात्रा के आयोजन की योजना बनाई गई है। जम्मू विश्वविद्यालय में फिल्म आयाम के अंतर्गत, संस्कार भारती और युवा जम्मू कश्मीर द्वारा फिल्म डॉक्यूमेंट्री एवं लघु फिल्म का संकलन किया गया।

ओपन माइक कार्यक्रमों की लोकप्रियता को देखते हुए, “द रूट्स ओपन माइक” के नाम से 180 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। संस्कार भारती की अखिल भारतीय साधारण सभा की दो दिवसीय बैठक में देशभर से 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमें वर्षभर के कार्यकलापों का मूल्यांकन और आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment