मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान :-शुक्रवार को कुंडम की तीन पंचायतों का भ्रमण करेंगे अधिकारी नागरिकों से होगा सीधा संवाद
जबलपुर
आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान शुक्रवार 09 अक्टूबर को कुंडम विकासखंड में आयोजित किया जायेगा।
अभियान के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों के दल कुंडम विकासखंड के गांवों का भ्रमण करेंगें तथा योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण के साथ ही नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय अधिकारियों के अलग-अलग दल सुबह 10 बजे कलेक्टर कार्यालय से कुंडम विकासखंड के पडरिया, खुख्खम और चौरईकला ग्राम पंचायत का भ्रमण करेंगे। भ्रमण के दौरान अधिकारियों के दल उचित मूल्य की दुकानों, संजीवनी क्लीनिक, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, सामुदायिक भवनों आदि शासकीय संस्थानों का निरीक्षण करेंगे। क्षेत्र भ्रमण के बाद कुंडम में दोपहर 3 बजे से उद्यम संवाद तथा शाम 4 बजे से जन संवाद का आयोजन होगा।
#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#JansamparkMP #Jabalpur










