CITIIS 2.0 परियोजना को लेकर आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक

---Advertisement---

CITIIS 2.0 परियोजना को लेकर आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार की मौजूदगी में महत्वपूर्ण बैठक

AFD एवं NIUA टीम ने जबलपुर पहुंचकर परियोजना की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर किया मंथन

जबलपुर। CITIIS 2.0 परियोजना के अंतर्गत नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार की मौजूदगी में AFD एवं NIUA की टीम के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति, प्रस्तावित कार्यों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिंकुज विज तथा जबलपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री देवेंद्र सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी एवं परियोजना टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

AFD की ओर से Mr. Fabrice Juquois – Task Team Leader, Ms. Justine Plourde Dehaumont – E&S Expert, Mr. Nitesh Chandrakar – Sector Portfolio Manager, Urban & Waste तथा Mr. Amit Goswami – Environment & Social Consultant उपस्थित रहे।

वहीं CITIIS PMU की ओर से Mr. Sourabh Manuja – Program Coordinator and Team Lead, Mr. Cyriac K J – Social Safeguards Officer तथा Dr. Kalyani Ingle – Program Officer ने बैठक में सहभागिता की।

बैठक में CITIIS 2.0 परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों एवं वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही पर्यावरण एवं सामाजिक पहलुओं, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

आयुक्त श्री राम प्रकाश अहिरवार ने परियोजना से संबंधित कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर अधिकारियों और टीम के साथ आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। टीम द्वारा परियोजना से संबंधित स्थलों एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की गई।

AFD एवं NIUA टीम के दौरे का उद्देश्य CITIIS 2.0 परियोजना की प्रगति का अवलोकन करते हुए निर्धारित उद्देश्यों के अनुरूप कार्यों को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख तरीके से आगे बढ़ाना रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment