कलेक्टर हुए अवैध उत्खनन पर सख्त- खनिज निरीक्षकों को दिए सघन निरीक्षण के निर्देश
मंडला- आपको बता दें कि- जबलपुर संभाग के मण्डला जिला कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में खनिज विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई- बैठक में जिले की खनिज संपदा के संरक्षण- अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर नियंत्रण तथा जिला खनिज संस्थान मद ( डीएमएफ ) अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई
बैठक के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने जिले में डोलोमाइट सहित अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन- परिवहन और भंडारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए- उन्होंने खनिज निरीक्षकों को फील्ड में सक्रिय रहते हुए अपने-अपने क्षेत्रों का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए
कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि निरीक्षण के उपरांत वस्तुस्थिति की विस्तृत रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों पर नियमानुसार अर्थदंड एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए
जिला खनिज संस्थान मद ( डीएमएफ ) के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री धोटे ने निर्देशित किया कि स्वीकृत सभी कार्य निर्धारित समय- सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो
बैठक में सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना- जिला अधिकारी तथा खनिज निरीक्षक उपस्थित रहे










