भोपाल में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप: रिटायर्ड नापतौल निरीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रभारी उप नियंत्रक पर भी जांच

---Advertisement---

भोपाल में लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप: रिटायर्ड नापतौल निरीक्षक 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, प्रभारी उप नियंत्रक पर भी जांच

भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त संगठन ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नापतौल विभाग के सेवानिवृत्त निरीक्षक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक के कहने पर रिश्वत लेने पहुंचा था। अब लोकायुक्त पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

शिकायत के अनुसार एमपी नगर जोन-2 स्थित बीपी भोपाल सिटी पेट्रोल पंप के संचालक अमित सिंह बघेल ने 24 जून को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि विभागीय जांच के दौरान पेट्रोल पंप के तीन नोजल बंद कर दिए गए और एक प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद मामले के निराकरण और मशीनों की स्टैंपिंग कराने के एवज में प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन ने चार लाख रुपये रिश्वत की मांग की।

 

शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ट्रैप टीम गठित की गई। योजना के तहत शिकायतकर्ता को एक लाख रुपये की पहली किस्त लेकर भेजा गया। गुरुवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित इंडियन कॉफी हाउस में जैसे ही सेवानिवृत्त निरीक्षक हरिप्रसाद पटेल ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हरिप्रसाद पटेल प्रभारी उप नियंत्रक नसीमुद्दीन के कहने पर रिश्वत लेने पहुंचा था। फिलहाल दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और सेवानिवृत्त अधिकारियों की कथित भूमिका पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। लोकायुक्त ने स्पष्ट किया है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment