कला और प्रकृति का अद्भुत तादात्म्य…” — आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सराही स्वच्छता सर्वेक्षण की जीवंत पेंटिंग

---Advertisement---

कला और प्रकृति का अद्भुत तादात्म्य…” — आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सराही स्वच्छता सर्वेक्षण की जीवंत पेंटिंग

जबलपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर को सिर्फ साफ ही नहीं, बल्कि सुंदर और प्रेरणादायक बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है। शहर की दीवारों पर बनाई जा रही आकर्षक पेंटिंग्स अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं।

ऐसी ही एक मनमोहक पेंटिंग इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें ऐसा प्रतीत होता है मानो कलाकार ने वृक्ष को दीवार से बाहर निकालकर वास्तविक रूप में खड़ा कर दिया हो। दोनों हाथों में सहेजे गए पेड़ का दृश्य प्रकृति संरक्षण, हरियाली और स्वच्छता का सुंदर संदेश देता है।

इस कलाकृति को देखकर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कहा —

“कला और प्रकृति का अद्भुत तादात्म्य… चित्रकार ने जैसे वृक्ष को बाहर लाकर खड़ा कर दिया हो।”

स्वच्छता अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दीवार लेखन और कलात्मक पेंटिंग्स के माध्यम से जनजागरूकता का प्रयास किया जा रहा है। इन चित्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश बेहद जीवंत तरीके से उकेरा गया है।

शहरवासी भी इन कलाकृतियों को देखकर आकर्षित हो रहे हैं और कई लोग इनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। स्वच्छता के साथ कला का यह संगम जबलपुर की सुंदरता में नया रंग घोलता नजर आ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment