( उजाला दर्पण सीनियर रिपोर्टर रामगोपालसिंह उईके )
आज दिनॉक 30-6-25 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा ट्रेनिग हेतु जा रहे नव आरक्षको को ब्रीफ करते हुये समझाईश दी गयी कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा सिखायी हुई बाते आपके लिये नीव का पत्थर साबित होंगी जो कि आपके भविष्य में हमेशा काम आयेगी इसलिये ट्रेनिंग में मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर अच्छे से अपनी ट्रेनिंग को पूरा करें। ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन एवं नियमों का शतप्रतिशत पालन करे ।इसके साथ ही आपने नव आरक्षकों को पुलिस सैलरी पैकेज के बारे मे जानकारी देते हुये, सामान्य खाते को पुलिस सैलरी पैकेज योजना अंतर्गत परिवर्तित कराने पर बैंकों द्वारा दी जा रही महत्वपूर्ण सुविधाओं के बारे मंे बताया ।उल्लेखनीय है कि पुलिस लाईन जबलपुर मे 20 महिला नव आरक्षक को इंदौर तथा 26 नव आरक्षकों को पी.टी.सी. इंदौर, उज्जैन एवं रीवा भेजा जा रहा है।
इस अवसर पर सूबेदार अमित शिववंशी उपस्थित थे।













