शासन सचिव ने वाटर कूलर का किया शुभारंभ

---Advertisement---

जयपुर: शासन सचिव ने वाटर कूलर का किया शुभारंभ

अप्रैल महीने में पड़ रही गर्मी ने सबको बेहाल कर दिया है । मई जून में गर्मी का हाल और खराब होने वाला है । इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने लोगों के लिए विभाग के गांधीनगर स्थित कार्यालय में अधिकारियों और कार्मिकों के आर्थिक सहयोग से स्थापित किए गए वाटर कूलर का शुभारंभ किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। भीषण गर्मी में किसी को पानी मिल जाए तो वह अमृत के समान होता है। गर्मियों के समय में आने वाले आमजन के लिए वाटर कूलर से शुद्ध एवं शीतल जल की उपलब्धता रहेगी।

आपको ज्ञात हो कि मुख्य सचिव सुधांश पंत ने प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में राजकीय कार्यालय, विद्यालयों, अस्पतालों बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वॉटर कूलर के माध्यम से आम जन के लिए शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का आह्वान किया है। पंत ने इस बारे में सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और शासन सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देश प्रदान किए हैं। ये वाटर कूलर कार्यालय के प्रवेश द्वार के पास स्थापित किया हैं। इस वाटर कूलर से आने -जाने वाले आमजन को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल प्रतिदिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।

भामाशाहों से भी प्याऊ और वाटर कूलर लगाने की अपील

उन्होंने आमजन की प्यास बुझाने के लिए स्वच्छ ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए धार्मिक संस्थाओं एवं भामाशाहों के सहयोग की भी अपील की है । उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी गर्मी के मौसम में प्याऊ एवं वाटर कूलर लगाने की अपील की है।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता (शहरी) राकेश लुहाडिया अतिरिक्त मुख्य अभियंता (द्वितीय) श्री अमिताभ शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment