जबलपुर नगर निगम की व्यवस्थाओं का निगमायुक्त ने लिया जायजा

---Advertisement---

जबलपुर नगर निगम की व्यवस्थाओं का निगमायुक्त ने लिया जायजा
जबलपुर। शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत राम प्रकाश अहिरवार ने शुक्रवार को आधारताल संभाग अंतर्गत विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था, कचरा संग्रहण और सड़कों की सफाई की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान निगमायुक्त ने स्वच्छता कर्मियों को नियमित रूप से कचरा उठाने एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए तथा वार्ड स्तर पर छोटी-छोटी समस्याओं को लंबित न रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर अपर आयुक्त देवेन्द्र चौहान, सहायक आयुक्त अंकिता बर्मन, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मोनिका तुकाराम, दीप्ति चौधरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment