चाकू दिखाकर धमकाते हुये मोबाईल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

( उजला दर्पण रामगोपाल सिंह सीनियर रिपोर्टर मध्य प्रदेश )

छीना हुआ मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर सायकिल जप्त

थाना कोतवाली में दिनांक 27/1/26 की रात्रि जागेश्वर कुमार झारिया उम्र 20 वर्ष निवासी वासु डेरी के पास जगदम्बा कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 26.01.26 के अपने चाचा जी राजू झारिया से मिलने के लिये वल्देब बाग आया था और उनसे मिलने के बाद अपने घर पैदल पैदल उखरी रोड जाने लगा , मरघटाई के पास पहुंचा मरघटाई उखरी रोड पर सामने भण्डारा बट रहा था तो वह भण्डारा खाने के लिये मरघटाई के सामने चला गया और भण्डारा खाने लगा रात्रि लगभग 08.30 बजे एक लडका काले रंग की स्पलेंडर पीछे लेकर आया और उससे फोन मागने लगा, उसने फोन देने से मना किया तो उक्त लडके ने जेब से चाकू निकाला और चाकू दिखा कर बोला की फोन दे दे तू मुझे नही जानता है मेरी यहा बहुत चलती है मेरा नाम कृष्णा दुबे है, मै उजारपुरवा में रहता हूँ फोन दे नहीं तो तुझे चाकू मार दूंगा तब वह डर गया और उसे अपना फोन दे दिया, उक्त लडका उसका रियलमी फोन लेकर अपने मोटर साइकिल स्पलेंडर से भाग गया, मोटर साइकिल पर पीछे नम्बर नही था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 41/26 धारा 309(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुय आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ज्वाय स्कूल के पास विजय नगर मे दबिश देते हुये बिना नम्बर की मोटर सायकिल लिये खडे मुखबिर के बताये हुलिये के युवक को पकडा जिसने पूछताछ पर आना नाम आरोपी कृष्णा दुबे पिता कौशल किशोर दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी उजारपुरवा गली न. 2 थाना लार्डगंज बताया जो तलाशी लेने पर अपने पास एक चाकू एवं मोबाईल रखे मिला जिसे थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर मरघटाई उखरी रोड पर चाकू दिखाकर मोबाईल छीनने की घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से छीना हुआ रियलमी कम्पनी का मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू एवं बिना नम्बर की मोटर सायकिल स्प्लेण्डर जप्त करते हुये आरोपी को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय भूमिका– आरोपी को गिरफ्तार कर छीना हुआ मोबाईल जप्त करने में थाना प्रभारी कोतवाली श्री मानस द्विवेदी , चौकी प्रभारी उखरी उप निरीक्षक संजय गुर्जर, प्रधान आरक्षक मुख्तार खान, आरक्षक अनुराग, नीतेश दुबे, नरेश गौड, विजय, रामकिशोर की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment