40 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी 7 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने तहसील कार्यालय में बिछाया जाल

---Advertisement---

40 हजार की रिश्वत मांगने वाला पटवारी 7 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने तहसील कार्यालय में बिछाया जाल

मुरैना। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने मुरैना में बड़ी कार्रवाई करते हुए किसान से रिश्वत लेने वाले पटवारी प्रदीप शर्मा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, पटवारी ने किसान की 2 बीघा जमीन का सीमांकन करने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसान पहले ही 5 हजार रुपये दे चुका था, लेकिन इसके बावजूद रिश्वत की मांग जारी रही। परेशान होकर किसान ने लोकायुक्त ग्वालियर में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद मंगलवार को लोकायुक्त टीम ने तहसील कार्यालय स्थित आरआई चेंबर में जाल बिछाया। जैसे ही पटवारी प्रदीप शर्मा ने किसान से 7 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया।

सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर लोकायुक्त की यह कार्रवाई एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि आखिर आम किसान को अपने ही अधिकारों से जुड़ा काम कराने के लिए रिश्वत देने की नौबत क्यों आती है?

#Morena #Lokayukta #Bribery #Corruption #MadhyaPradesh

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment