मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मेहरा एवं झारिया समाज ने किया भव्य स्वागत, मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

---Advertisement---

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मेहरा एवं झारिया समाज ने किया भव्य स्वागत, मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

 

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में 2 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन पर अखिल भारतीय मेहरा समाज विकास संघ एवं झारिया कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।

 

इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार द्वारा विकास, जनकल्याण एवं कर्मचारियों के हित में किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री का संस्कारधानी में आगमन समाज के लिए गौरव का विषय है।

 

कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठन की मजबूती का संदेश भी दिया गया। आयोजन में अमित मेहरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय मेहरा समाज विकास संघ एवं महामंत्री युवा प्रकोष्ठ, झारिया कल्याण संघ ने प्रमुख भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर राजेंद्र मेहरा, अजय झारिया, भूपेंद्र मेहरा, रामा राव मरगर्दे, गुलशन, लाली झारिया, राहुल कोरी, अक्षय कोरी, कोयरी नायडू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा साथी एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया तथा समारोह में उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सामाजिक एकता, संगठन की शक्ति और समाज का सम्मान ही इस आयोजन का प्रमुख संदेश रहा।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment