मुख्यमंत्री के स्वागत में हुई पुष्पवर्षा के बाद चंद मिनटों में चमका मार्ग, नगर निगम की स्वच्छता टीम ने दिखाई तत्परता

---Advertisement---

मुख्यमंत्री के स्वागत में हुई पुष्पवर्षा के बाद चंद मिनटों में चमका मार्ग, नगर निगम की स्वच्छता टीम ने दिखाई तत्परता

 

जबलपुर। मुख्यमंत्री के जबलपुर आगमन पर भव्य स्वागत एवं ‘संविधान बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली के दौरान शहरवासियों ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सड़कों पर बिखरे फूलों को हटाने के लिए नगर पालिक निगम जबलपुर की स्वच्छता टीम तत्काल सक्रिय हो गई।

 

नगर निगम की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पूरे मार्ग की सफाई महज कुछ ही मिनटों में पूरी कर दी। पुष्पवर्षा के कारण मार्ग पर फैले फूलों और अन्य अवशेषों को हटाकर आवागमन के रास्ते को पुनः स्वच्छ बनाया गया।

 

महापौर के मार्गदर्शन में निगम की स्वच्छता टीम की इस त्वरित कार्रवाई को शहर की स्वच्छता व्यवस्था और कार्यकुशलता के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद बिना विलंब सफाई कार्य पूरा करना निगम की मैदानी टीम के समर्पण और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

स्वागत के उत्सव के बाद स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने वाली निगम की टीम ने एक बार फिर स्वच्छ एवं सुंदर जबलपुर के संकल्प को जमीन पर उतारने का प्रयास किया।

 

#SwachhJabalpur #JabalpurBanegaNo1 #JabalpurMunicipalCorporation

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment