कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

---Advertisement---

कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार ने पटाखा बाजार का किया निरीक्षण, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर बनाने के दिए निर्देश

भोपाल। नगर पालिक निगम भोपाल के कमिश्नर श्री रामप्रकाश अहिरवार ने प्रातःकालीन निरीक्षण के दौरान पटाखा बाजार पहुंचकर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पटाखा बाजार में अग्निशमन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सुरक्षा एवं बचाव के उपाय सुनिश्चित किए जा सकें।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने पटाखा बाजार में निर्मित आपातकालीन निकास द्वार (इमरजेंसी एग्जिट) का भी अवलोकन किया। उन्होंने बाजार में आगजनी जैसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को गंभीरता से लेने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।

पटाखा बाजार जैसे संवेदनशील स्थानों पर अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद आवश्यक हैं। ऐसे में निरीक्षण के साथ-साथ अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यशीलता और आपातकालीन निकास मार्गों को हमेशा सुगम बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है।

#BMC_News #BhopalNews #FireSafety #BhopalMunicipalCorporation

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment