नगर निगम परिषद सम्मेलन की तैयारियों का आयुक्त एवं अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
भोपाल। नगर पालिक निगम, भोपाल के अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी के साथ निगम आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने आगामी 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले नगर निगम परिषद सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सम्मेलन के सुचारु आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आयुक्त श्री रामप्रकाश अहिरवार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि परिषद सम्मेलन व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
#BMCNews #BhopalMunicipalCorporation #नगरपालिकनिगमभोपाल #रामप्रकाशअहिरवार #किशनसूर्यवंशी










