बल्देवबाग कम्पोस्ट प्लांट का निरीक्षण

---Advertisement---

बल्देवबाग कम्पोस्ट प्लांट का निरीक्षण

मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों से तैयार हो रहीं अगरबत्ती, गुलाल और पूजन सामग्री

जबलपुर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय एवं नगर निगम आयुक्त श्री अग्रिम कुमार ने बल्देवबाग स्थित नगर निगम द्वारा संचालित 2 एमटीडी कम्पोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्लांट में कार्यरत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर वहां संचालित गतिविधियों और उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्लांट में मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूलों एवं अन्य पूजन सामग्री का उपयोग कर अगरबत्ती, गुलाल तथा विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री तैयार की जाती है। इस पहल से फूलों के अपशिष्ट का उपयोगी उत्पादों में रूपांतरण हो रहा है और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने इस कार्य की सराहना करते हुए प्लांट में कार्यरत महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। यह पहल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

#JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम
#JansamparkMP #Jabalpur

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment