15 हजार पहले ले चुका था, 4 हजार की रिश्वत लेते बिजली लाइनमैन गिरफ्तार

---Advertisement---

15 हजार पहले ले चुका था, 4 हजार की रिश्वत लेते बिजली लाइनमैन गिरफ्तार

धार/बदनावर। कृषि बिजली कनेक्शन अस्थायी से स्थायी कराने के बदले रिश्वत मांगने वाले बिजली कंपनी के लाइन परिचालक को इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को 4 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बदनावर ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ सौरभ कुमार जैन के रूप में हुई है।

 

20 हजार रुपये मांगे, 15 हजार पहले लिए

 

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, ग्राम बालोदा माझी निवासी किसान राजेश दास ने 22 अक्टूबर को इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। किसान के पिता के नाम पर कृषि कार्य के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन था, जिसे स्थायी कराने के लिए आवेदन दिया गया था।

 

आरोप है कि कनेक्शन स्थायी कराने के एवज में लाइन परिचालक ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी पहले ही 10 हजार रुपये नकद और 5 हजार रुपये ऑनलाइन ले चुका था। इसके बाद भी शेष राशि के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

 

लोकायुक्त ने बिछाया जाल

 

शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के मार्गदर्शन में निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शुक्रवार को किसान ने आरोपी को 4 हजार रुपये दिए, तभी पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त ने आमजन से अपील की है कि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगे तो इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment