लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: पचमढ़ी में पदस्थ वन विभाग के SDO संजू शर्मा के छिंदवाड़ा स्थित घर पर छापा

---Advertisement---

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: पचमढ़ी में पदस्थ वन विभाग के SDO संजू शर्मा के छिंदवाड़ा स्थित घर पर छापा

आय से अधिक संपत्ति के मामले में भोपाल लोकायुक्त की टीम ने प्रोफेसर कॉलोनी स्थित आवास पर की जांच, अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई की सूचना

छिंदवाड़ा। भोपाल लोकायुक्त की टीम ने शनिवार सुबह छिंदवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एसडीओ संजू शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निवास पर छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में की जा रही इस कार्रवाई के दौरान टीम ने घर में मौजूद दस्तावेजों, संपत्ति के रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, संजू शर्मा मूल रूप से छिंदवाड़ा के निवासी हैं और वर्तमान में पचमढ़ी में वन विभाग के एसडीओ के पद पर पदस्थ हैं। लोकायुक्त की टीम सुबह उनके आवास पर पहुंची और संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा के अलावा अन्य स्थानों पर भी लोकायुक्त की टीम द्वारा एक साथ कार्रवाई की जा रही है।

अचानक हुई इस कार्रवाई से प्रोफेसर कॉलोनी क्षेत्र में हलचल मच गई। फिलहाल लोकायुक्त की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई के दौरान कितनी संपत्ति, नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज सामने आए हैं। लोकायुक्त की जांच के निष्कर्षों का इंतजार है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment