जयपुर, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने ओबीसी मोर्चा के सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश और मंडल स्तर पर नए संयोजकों की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत महेंद्र सिंह पंवार को प्रदेश संयोजक बनाया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरूण चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, मोर्चे का कार्य विभाजन किया गया है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह पंवार को प्रदेश संयोजक के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, संभाग स्तर पर सुनील यादव, पुष्कर तेली, सुनील गहलोत, फूलचंद कुमावत, सहीराम विश्नोई, जगदीश सुथार और जगदीश सैनी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
गेदर ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत महेंद्र सिंह पंवार सहित सभी पदाधिकारियों को जिला और मंडल स्तर पर अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी मोर्चा भाजपा के सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएगा और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेगा।









